बालोद: झलमला से मुंगेली-रतनपुर तक 222 किमी फोरलेन बनेगा, बालोद में 39 किमी सड़क की चौड़ाई 11 से बढ़कर 22 मीटर होगी
Balod, Balod | Jul 31, 2026 बालोद जिले के लिए सड़क कनेक्टिविटी के लिहाज से बड़ी खबर है। झलमला से बिलासपुर जिले के मुंगेली और रतनपुर तक 222 किमी लंबी सड़क को फोरलेन में विकसित करने की योजना है। इस प्रोजेक्ट में बालोद जिले की झलमला से खप्परवाड़ा तक करीब 39 किमी सड़क शामिल है। वर्तमान में 10 से 11 मीटर चौड़ी इस सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर करीब 22 मीटर की जाएगी। इसमें करीब 14 मीटर हिस्सा डामरीकृ