झांसी: ब्लू लेक बिस्ट्रो रेस्टोरेंट ने टैक्स जमा नहीं किया, नगर निगम ने की कार्रवाई और रेस्टोरेंट पर लगाई सील
Jhansi, Jhansi | Apr 9, 2026 झांसी के आतिया तालाब पर स्थित ब्लू लेक बिस्ट्रो रेस्टोरेंट पर नगर निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। नगर निगम अधिकारी ने गुरुवार दोपहर 3 बजे बताया कि रेस्टोरेंट पर करीब 10 लाख रुपये का टैक्स बकाया था, जिसे जमा कराने के लिए कई बार नगर निगम ने नोटिस दिए। इसके बावजूद भी संचालक ने बकाया का भुगतान नहीं किया, जिस पर रेस्टोरेंट को सील कर दिया।