अजमेर: राष्ट्रीय राजमार्ग-8 पराशिया पुलिया पर चलती रोडवेज बस में लगी भीषण आग, 37 यात्रियों की जान बची
Ajmer, Ajmer | Jun 23, 2026 मंगलवार को शाम 5:00 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-8 पर पराशिया पुलिया के ऊपर मंगलवार को एक रोडवेज बस में अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लग गई। आग लगते ही बस में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन चालक और परिचालक की सूझबूझ से बस में सवार सभी 37 यात्रियो को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।