गोपालगंज: लाला छापर लूटपाट का मास्टरमाइंड गोलू मिश्रा, पहले से ही 8 मामले दर्ज, अस्पताल में भर्ती
जिले के भोरे थाना क्षेत्र के लाला छापर बाजार में आभूषण दुकान में लूटपाट के दौरान करीब 25 राउंड फायरिंग की हुई इस दौरान एक राहगीर की मौत हो गई। जबकि एक जख्मी हो गए। वही उग्र लोगों ने तीन बदमाशों को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों में शामिल कटेया थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी गोलू मिश्रा पर पूर्व से आठ मामले दर्ज है।