बहराइच: कोतवाली देहात पुलिस ने ATMमे रुपए भरने वाले कर्मियों द्वारा गबन कर फर्जी लूट घटना प्रदर्शित करने वाले 2 को किया गिरफ्तार
कोतवाली देहात पुलिस ने रविवार को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। रविवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर बृजेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि दोनो अभियुक्त जो ATM मे रुपए भरने वाले कर्मी है को साढे चार लाख रुपए का गबन करते हुए फर्जी लूट की घटना प्रदर्शित करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनो अभियुक्तों को न्यायालय रवाना कर दिया गया है।