बहराइच: गल्लामंडी से लोकसभा चुनाव सम्पन्न कराने वाली पोलिंग पार्टियां मतदान केन्द्रो के लिए हूई रवाना डीएम ने दी जानकारी
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित सलारपुर गल्लामंडी से बहराइच की 1385 पोलिंग बूथों पर कल होने वाले मतदान के चलते रविवार को पोलिंग पार्टियां रवाना की गयी हैं। डीएम/ज़िला निर्वाचन अधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के घेरे में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।