सिद्धमुख: संरक्षा आयुक्त (पश्चिमी परिमंडल) ई. श्री निवास ने दूधवा खारा-डोकवा दोहरीकृत रेलखंड का किया निरीक्षण
Sidhmukh, Churu | Apr 27, 2026 श्री ई.श्रीनिवास द्वारा बीकानेर रेल मंडल के दूधवा खारा से डोकवा के मध्य दोहरीकृत रेलमार्ग का यात्री-परिवहन से पूर्व निरीक्षण किया।रेल संरक्षा आयुक्त ने मंडल रेल मंडल प्रबन्धक गौरव गोविल के साथ स्वचालित मोटर ट्रॉली से दूधवाखारा, हडियाल व डोकवा स्टेशनों के निरीक्षण के साथ ही इन स्टेशनों के मध्य ट्रैक की गुणवत्ता, तकनीकी पहलुओं तथा संरक्षा मानकों की समीक्षा की।