शामली: शामली में पुलिस ने पंसारियान निवासी युवक को चेकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया, मुकदमा दर्ज
Shamli, Shamli | May 22, 2026 शुक्रवार की शाम 6 बजे शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि थानाक्षेत्र में चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस पार्टी ने शहर के मोहल्ला पंसारियान निवासी आरिफ नाम के युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से तलाशी में एक अवैध चाकू बरामद किया गया है। केस दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।