औरैया: उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का औरैया दौरा कल, प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का मंगलवार को औरैया दौरा प्रस्तावित है। वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री दोपहर 2:40 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से राज हमीरपुर स्थित हेलीपैड से प्रस्थान करेंगे और 3:15 बजे मंडी समिति औरैया स्थि