महुली थाने के नाथनगर चौराहे के निकट सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक इमरान पुत्र इम्तियाज गुरुवार की सायं मौत हो गई। महुली थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर खलीलाबाद जिला अस्पताल के मर्चरी हाउस लाई जहां शुक्रवार की दोपहर 3:30 बजे शव का पोस्टमार्टम किया गया।