जहाज़पुर: गोगा का खेड़ा के पास दो ट्रकों में भिड़ंत के बाद आग लगी, चालक बाल-बाल बचे
जहाजपुर थाना क्षेत्र के गोगा का खेड़ा गांव के पास आज रविवार सुबह करीब 7 बजे को दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे के बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही जहाजपुर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।