कानपुर: गोविंद नगर पुलिस ने युवती को भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
गोविंद नगर थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर युवती को भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त रोशन को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी ने बुधवार दोपहर 3:00 बजे बताया उपनिरीक्षक रवीश सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सर्विलांस टीम दक्षिण जोन की मदद से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।