नागौर: नागौर शहर में चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस में हुआ मुकदमा दर्ज
Nagaur, Nagaur | Aug 28, 2024 नागौर चोरी को लेकर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार सैयद सेफुद्दीन जिलानी रोड बड़े पीर साहब की दरगाह के पास निवासी सैयद सदाकत अली जिलानी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 14 अगस्त को दोपहर में परिवार सहित घर में बैठे थे। तब अचानक परिवादी को मुसाफिर खाना के स्टोर में रखे सामान की आवाज सुनाई दी।