दतिया नगर: आईपीएस अजय पाल शर्मा ने श्री पीतांबरा पीठ में की पूजा-अर्चना, एसपी मयूर खंडेलवाल भी थे साथ
विश्व प्रसिद्ध श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में रविवार सुबह करीब 8 बजे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा पहुंचे, जहां उन्होंने मां बगलामुखी देवी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर स्थित बनखंडेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक भी किया। मंदिर पहुंचने पर पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न कराई गई।