बरेली: SHO पर भूमाफिया से मिलीभगत का आरोप, किसान ने SSP बरेली से लगाई गुहार
बरेली जिले आंवला के ग्राम पनवड़िया स्थित सिद्धू फार्म के किसान सेन्सर पाल सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर थाना आंवला प्रभारी निरीक्षक वीनू सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किसान का कहना है कि 19 जून 2026 को उनकी गन्ने और धान की खड़ी फसल को पांच ट्रैक्टरों से रौंद दिया गया, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ।