कोलायत: झझू गांव में बीकानेर रियासत से पूर्व की बसावट के ऐतिहासिक प्रमाण मिले, इतिहास संकलन समिति ने किया सर्वे
इतिहास संकलन समिति कोलायत द्वारा क्षेत्र के झझू गांव में किए जा रहे ऐतिहासिक सर्वेक्षण के दौरान बीकानेर रियासत की स्थापना से भी पूर्व की बसावट के महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। इन खोजों से झझू गांव के प्राचीन इतिहास पर नई रोशनी पड़ने की संभावना बढ़ गई है।झझु में पालीवाल ब्राह्मणों द्वारा निर्मित एक प्राचीन छतरी में संवत 1530 की एक देवल भी मिली है।