जिले में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य जारी है। इसी कड़ी में होशंगाबाद विधानसभा क्षेत्र-137 अंतर्गत ग्राम पंचायत बुधवाड़ा के मतदान केंद्र क्रमांक 24 और केंद्र क्रमांक 25 का शनिवार को 1बजे बीएलओ सुपरवाइजर रामकुमार गौर द्वारा निरीक्षण किया गया। सुपरवाइजर ने उपस्थित ग्रामीणों से अपील की कि गांव मे मतदाताओं के नाम सर्च कराने में सहयोग करे।