चूरू: मौत के मुंह से वापस आया प्रकाश, अब जीत रहा जिंदगी की जंग, डॉ. एमएम पुकार ने फिर निभाई ‘जीवनदाता’ की भूमिका
Churu, Churu | Jun 20, 2026 चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती 35 वर्षीय प्रकाश नायक की जिंदगी बचाने वाले डॉक्टर एमएम पुकार की मेहनत एक बार फिर रंग लाई है। धारदार हथियार से गला काटकर घायल हुए प्रकाश की हालत अब पहले से काफी बेहतर है। एमआईसीयू वार्ड में भर्ती प्रकाश अब आंखों के इशारों से परिजनों को अपनी सुधरती हालत का भरोसा दिला रहा है।