गड़हनी: बराप गांव के रास्ते में ठेकेदार ने गड्ढा खोदकर छोड़ दिया, आवागमन बाधित
बगवां बराप रास्ते में ठेकेदार ने करीब दो सालों से पुल बनाने को लेकर गड्ढा खोद कर छोड़ दिया है। जिससे ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो रहा है। ग्रामीणों को आवागमन ठप होने के कारण दो किलोमीटर के जगह 6 किलोमीटर दूरी तय करना पड़ रहा है ये बहुत लापरवाही है। ग्रामीणों ने ठेकेदार के खिलाफ शिकायत करेंगे।