कुम्भराज: भीषण सड़क हादसा, कुंभराज खटकीया रोड पर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत चार गंभीर घायल
Kumbhraj, Guna | Jun 28, 2026 कुंभराज थाना के कुंभराज खटकीया रोड पर 28, 29 जून रात दर्दनाक हादसा हुआ है। 29 जून को पुलिस ने बताया, टेंट व्यवसाय से जुड़े 6 युवक कुंभराज में टेंट का काम करके रात में जा रहे थे तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई बिजनीपूरा गांव के कपिल मोगिया और बलराम मोगिया की मौत हो गई। विशाल कन्हैया मंगलेश अमित गंभीर घायल है, अमित को भोपाल रेफर किया है। पुलिस जांच जारी है।