बरेली: बरेली में 55 लाख की ठगी का आरोप, अनपढ़ विधवा और मूकबधिर बेटे को सपने दिखाकर कराया निवेश, न्याय की गुहार
बरेली में एक विधवा महिला ने करोड़ों के सपनों का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जमीन बिकने के बाद उसके खाते में जमा रकम पर नजर गड़ाए दो परिचितों ने उसके अनपढ़ होने और बेटे के मूकबधिर होने का फायदा उठाया। आरोप है कि वर्ष 2023 में करन सिंह और हरेन्द्र पटेल नामक व्यक्तियों ने खुद को कैनबिज ग्रुप का प्रमोटर