गुना नगर: कुड़का रंगपुरा गांव में 6 फीट लंबा कोबरा सांप घर में घुसा, 6 साल का मासूम बाल-बाल बचा
गुना। बमौरी क्षेत्र के कुड़का रंगपुरा गांव पंजाबी ढाबा के पास 29 जुलाई रात 8 बजे उस समय अफरा तफरी मच गई जब रामपाल आदिवासी के घर में 6 फीट लंबा जहरीला कोबरा सांप घुस आया। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार हो अघोषित बिजली कटौती के कारण घर में अंधेरा फैला हुआ था। रामपाल का 6 वर्षीय मासूम बेटा बाल बाल बचा, लोगों में आघोषित बिजली कटौती को लेकर भारी आक्रोश है