ओबरा: बघाडू गांव के बोलताकरम टोला में तालाब में डूबकर मासूम की मौत
Obra, Sonbhadra | May 24, 2026 दुद्धी कोतवाली के अमवार चौकी क्षेत्र के बघाडू गांव में बोलताकरम टोला स्थित एक तालाब में सात वर्षीय मासूम की डूबकर मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चौकी पुलिस के अनुसार सुबह अपने घर से महज सौ मीटर की दूरी पर एक तालाब में नहाने गया हुआ था। गहरे पानी में चले जाने से सात वर्षीय मासूम नितेश पुत्र रँकलाल की मौत हो गई।