सिमरी: ट्रिपिंग और ओवरलोड से जूझ रहा बलिहार, रात में चिंगारी और फ्यूज उड़ने से दहशत, हरकत में आया बिजली विभाग
Simri, Buxar | Jun 17, 2026 बलिहार गांव में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। लगातार ट्रिपिंग, ओवरलोड और बार-बार फ्यूज उड़ने की समस्या से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि करीब 2 बजे का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पोल पर चिंगारी निकलती और फ्यूज उड़ते हुए साफ देखा जा सकता है।