मालथोन: बीना रोड अण्डेला में गैस सिलेंडर से भरा ट्रक घर में घुसा, बड़ा हादसा टला
Malthon, Sagar | Mar 29, 2026 रविवार सुबह करीब 10 बजे मालथौन बीना रोड अण्डेला के बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब एक गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक और नियंत्रित होकर घर में जा घुसा। यह पूरी घटना सागर जिले के मालथौन थाना क्षेत्र के अण्डेला की है। जहां गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक नशे में धुत चालक की लापरवाही की वजह से हादसे का शिकार हो गया गनीमत सड़क किनारे पेड़ से टकरा घर में जा घुसा।