डलमऊ: जनरेटर चोरी का खुलासा, सरेनी के खेत में मिला चोरी का सामान
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के नाथ खेरा गांव निवासी राहुल यादव की ट्रेडर्स एवं टेंट की दुकान से 15 जून की रात अज्ञात चोरों ने एक बड़ा जनरेटर चोरी कर लिया था। पीड़ित ने मामले की शिकायत डलमऊ कोतवाली में दर्ज कराई थी। बुधवार को चोरी हुआ वही जनरेटर सरेनी थाना क्षेत्र के मलके गांव स्थित एक खेत में लावारिस हालत में बरामद हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले