संग्रामपुर प्रखंड में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को शाम 3 बजे प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर भवन में शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें बीएचएम सतेंद्र कुमार, हेल्थ एवं एमडीएसी के चंद्रदीप कुमार (पिरामल), बीईओ, बीआरपी, प्रधानाध्यापक व शिक्षक शामिल हुए।