हुसैनाबाद: प्रार्थना सभा में इतिहास और संविधान की गूंज, समाज सुधारकों को श्रद्धांजलि अर्पित
हुसैनाबाद राजकीयकृत मध्य विद्यालय में सोमवार सुबह आयोजित प्रार्थना सभा इस बार खास रही। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना, राष्ट्रगान और संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन से हुई। शिक्षिका सुषमा पांडेय ने “न्यूज + व्यूज” के माध्यम से छात्रों को समसामयिक विषयों से जोड़ते हुए इतिहास के अहम पहलुओं पर प्रकाश डाला। सभा में जलियांवाला बाग हत्याकांड को याद करते हुए