बुढ़नपुर: करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, युवक खेत की सिंचाई करने गया था, खेत में मिला शव मृत अवस्था में
आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के गोरहर गांव निवासी अनिल सिंह पुत्र स्व रविंद्र सिंह बुधवार को देर शाम खेत की सिचाई करने गए थे कि करेंट की चपेट मे आने से उनकी मौत हो गई परिजनों को जब सूचना मिली तो शव को लेकर अस्पताल पहुँचे जहाँ डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया आज बृहस्पतिवार को दो वजे उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है