महोबा: महोबा के करहरा कलां गांव के पास बाइक सवार ने खड़ी रोडवेज बस से टकराया, मौके पर हुई मौत
Mahoba, Mahoba | May 8, 2026 महोबा के शहर कोतवाली क्षेत्र के जेल के पीछे सुभाषनगर मुहाल निवासी लगभग 60 वर्षीय सीताराम पुत्र गोविंदा नामक व्यक्ति बीती शाम बाइक में सवार होकर चरखारी से महोबा कि ओर आ रहा था। तभी बाइक सवार अनियंत्रित होकर खड़ी रोडवेज बस से टकरा गया। जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने आज शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।