हुज़ूर: हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है
Huzur, Bhopal | Jun 19, 2026 भोपाल के हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 2 लाख रुपए कीमत का चोरी का सामान बरामद किया गया है। इसमें एलईडी टीवी, लैपटॉप, चांदी के जेवर और अन्य सामान शामिल है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी तक पहुंचकर कार्रवाई की।