लाडपुरा: कंसुआ क्षेत्र में पार्किंग विवाद के चलते युवक ने अपनी बाइक को लगाई आग, मोहल्ले में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
Ladpura, Kota | May 7, 2026 कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के कंसुआ में एक प्राइवेट स्कूल के बाहर पार्किंग को लेकर बड़ा विवाद सामने आया। मोहल्लेवासियों और स्कूल संचालक के बीच लंबे समय से चल रही परेशानी गुरुवार को सुभब10 बजे उस वक्त बात बढ़ गई जब एक युवक ने गुस्से में आकर अपनी ही बाइक में आग लगा दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही देर में बाइक में जोरदार ब्लास्ट हो गया।