दरभंगा: बलभद्रपुर में सांसद ने जनता दरबार लगाया, लोगों की शिकायतें सुनीं
दरभंगा के बलभद्रपुर में स्थित दरभंगा के सांसद डॉक्टर गोपाल जी ठाकुर ने अपनी आवासीय कार्यालय पर गुरुवार को दिन के 11:30 बजे जनता दरबार का आयोजन किया। इसी जनता दरबार में जिले की विभिन्न क्षेत्रों से लोग पहुंचे हुए थे। जिन्होंने अपनी समस्याएं सांसद को सुनाई । तो वही सांसद ने समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारी - पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।