पामगढ़: तनौद गांव में शराब पीने से मना करने पर व्यक्ति की पिटाई, अस्पताल में हुई मौत; शिवरीनारायण पुलिस कर रही जांच
जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकास खंड के तनौद गांव में शराब पीने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। बीच-बचाव करने पहुंचे मोहन महिपाल पर युवक ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। जानकारी के अनुसार, बीती रात गांव के कुछ लोग तनौद-नवागांव मुख्य मार्ग किनारे बैठकर शराब पी रहे थे।