सहारनपुर: गागलहेड़ी थाना पुलिस ने 12.8 किलो डोडा पोस्त के साथ दो शातिर नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, बाइक भी जब्त
सहारनपुर के थाना गागलहेड़ी पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 किलो 800 ग्राम अवैध डोडा पोस्त और घटना में प्रयुक्त एक बाइक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कामरान निवासी अम्बेहटा पीर थाना नकुड़ और शोएब निवासी इस्लामनगर थाना रामपुर मनिहारान के रूप में हुई हैं।