लखीसराय: सावन खैरवां में पति ने रचाई दूसरी शादी, पत्नी पहुंची तीन बच्चों के साथ तेतरहट थाना,लगाई न्याय की गुहार
सावन खैरमा निवासी मधुसूदन नोनियां का पुत्र दिनेश नोनियां ने पहली पत्नी तथा तीन बच्चों को छोड़ दूसरी शादी कर ली। पहली पत्नी ज्योति देवी थाना पहुंची और पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है। पहली पत्नी ज्योति ने बताया कि शादी के 12 वर्ष पूरे हो चुके हैं। जिसमें दोनों के बीच तीन बच्चे भी हैं। ऐसे में मेरा और तीनों बच्चों की परवरिश पहाड़ जैसा प्रतीत हो रहा है।