लखीसराय: नूनगढ़ चेकपोस्ट पर एक कार से अंग्रेजी शराब व बियर बरामद, चालक गिरफ़्तार
नूनगढ़ चेक पोस्ट पर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान एक लक्जरी वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप तेतरहट थाना की पुलिस ने बरामद किया। वाहन को जप्त कर तेतरहट थाना लाया गया। वहीं चालक से पूछताछ कर अन्य साथियों की जानकारी प्राप्त की जा रही है