लखीसराय: सदर अस्पताल में 10 बेड का डेडिकेटेड मच्छरदानी युक्त डेंगू वार्ड बनाया गया
लखीसराय, जिले के विभिन्न क्षेत्र से संभावित डेंगू पीड़ित मरीज को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए सदर अस्पताल में 10 बेड का डेडिकेटेड मच्छरदानी युक्त डेंगू वार्ड बनाया गया है। जिसमें गंभीर डेंगू पीड़ित मरीज के लिए ऑक्सीजन गैस की उपलब्धता के साथ उनके स्वास्थ्य का नियमित मॉनिटरिंग के लिए कंप्यूटराइज्ड मॉनिटर सिस्टम भी लगाया गया है।