बीना: आगासौद रोड डबल फाटक के पास किसान से ₹61,000 चोरी, थाने में शिकायत दर्ज
Bina, Sagar | Apr 2, 2025 किसान अशोक पिता नंदलाल अहिरवार निवासी ग्राम हिन्नौद जो अपने पिता के साथ गेहूं की फसल बेचने मंडी गए थे। और फसल बेचकर ट्रैक्टर से घर वापस जा रहे थे। और फसल बेचने के बाद 61000 ठेले में रखकर ट्रैक्टर पर रख दिए। तभी बुधवार करीब 4:00 बजे आगासौद रोड डबल फाटक के पास पेशाब करने के लिए उतर गए। तभी अज्ञात बाइक सवार चोरों ने रुपए से भरा थेला चोरी कर लिया।