बीना: बीना तहसील सभागार में जनसुनवाई का आयोजन, एसडीएम नहीं पहुंचे, शिकायतकर्ता खाली हाथ लौटे
Bina, Sagar | Apr 1, 2025 मंगलवार को 11:00 बजे से 1:00 बजे तक जनसुनवाई का आयोजन तहसील सभागार में किया गया। जनसुनवाई में तहसीलदार अंबरपंथी सहित कुछ विभाग के अधिकारी शामिल हुए। वही जनसुनवाई में एसडीएम के नहीं होने की वजह से शिकायतकर्ता वापस लौट गए। साथ ही चंद विभाग के अधिकारियों को छोड़कर बाकी सभी विभाग के अधिकारी नदारत रहे। जिसकी वजह से जनसुनवाई में सन्नाटा छाया।