बीना: बीना रेलवे स्टेशन के पास 75 वर्षीय वृद्ध ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Bina, Sagar | Apr 1, 2025 75 वर्षीय रामदास पिता मनोहर कोरी निवासी राजीव गांधी वार्ड जो अपने बेटे बहू के साथ रहते थे और घर से मंगलवार सुबह 4:00 बजे निकले थे। सुबह करीब 7:00 बजे पुलिस को फांसी पर झूलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मौके पर ASI मूलचंद एवं प्रधान आरक्षक महेंद्र पहुंच गए। और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को फांसी के फंदे से उतारा। पुलिस मामले की जांच कर रही है