हाथरस: घर और जमीन के बंटवारे को लेकर परिवार के दो लोगों पर फायरिंग करने वाले अभियुक्त को कोतवाली चंदपा पुलिस ने गिरफ्तार किया
जनपद हाथरस की चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव कछपुरा में एक ही परिवार के दो पक्षों के मध्य घर पर जमीन के बंटवारे की बातचीत के दौरान फायरिंग में दो व्यक्ति महेश और गिरीश पुत्रगण भूप सिंह गोली लगने से घायल हो गए थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में घटना कारित करने वाले एक अभियुक्त राजा बाबू पुत्र जयप्रकाश को पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है।