महोबा: बघवा खोडा गांव में आंधी का कहर, विशाल नीम का पेड़ मकानों पर गिरा, स्कॉर्पियो हुई क्षतिग्रस्त
Mahoba, Mahoba | May 29, 2026 बघवा खोडा गांव में गुरुवार रात आए तेज आंधी-तूफान ने भारी नुकसान पहुंचाया। गांव का एक विशाल नीम का पेड़ टूटकर दो मकानों पर गिर गया। हादसे में एक कच्चा मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया, जबकि दूसरे मकान में दरारें आ गईं। घर का सामान मलबे में दब गया और बाहर खड़ी स्कॉर्पियो भी क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि घर में मौजूद परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए।