कोरबा: घर में घुसा 11 फीट लंबा किंग कोबरा सांप, सर्पमित्रों ने किया सुरक्षित रेस्क्यू और छोड़ा जंगल में
Korba, Korba | Jun 15, 2026 कोरबा वनमंडल के पसरखेत रेंज के एक गांव में रविवार को एक 11 फीट लंबा किंग कोबरा घर में घुस गया। सांप को देखकर परिवार के लोग घबरा गए और तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और किंग कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया.