राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) में सचिव एवं महाराष्ट्र राज्य का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। एआईसीसी के महासचिव के. सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी आदेश में यह नियुक्ति की गई। रेहाना रियाज पूर्व में राजस्थान महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं।