मंझनपुर: परास के युवक से विदेश भेजने का झांसा देकर ₹80 हजार की ठगी, पैसा मांगने पर दी धमकी, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार
सैनी थाना क्षेत्र में विदेश भेजने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। परास गांव निवासी एक युवक से एजेंट द्वारा 80 हजार रुपये ठग लिए गए। जब पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने उसे धमकी दे डाली। पीड़ित के अनुसार, दारानगर निवासी जितेंद्र सोनकर ने उसे विदेश भेजने का झांसा दिया था। इसी भरोसे में आकर पीड़ित ने आरोपी को 80 हजार रुपये दे दिए थे।