बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र के जंक्शन चौकी के सामने सांड ने युवक को रौंदा, युवक गंभीर रूप से हुआ घायल
कोतवाली थाना क्षेत्र के जंक्शन चौकी के सामने सांड ने एक युवक को रौंदा दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो सांडों के बीच लड़ाई हो रही थी। उसी दौरान युवक साइड से निकाल कर जा रहा था। तभी उनमें से एक सांड ने युवक को पटक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानी लोगों ने बमुश्किल युवक को सांड से बचाया।