बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के मालियों की पुलिया के पास तेज रफ्तार कार ने डायल 112 को मारी टक्कर
बारादरी थाना क्षेत्र के मालियों की पुलिया के पास तेज रफ्तार कार ने डायल 112 को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।जिनको उपचार के लिए बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में कार्यवाही शुरू कर दी गई है।