बरेली: फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में इलाज के दौरान हुई मौत,परिवार में मचा कोहराम
फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के रहने वाले 30 वर्षी सतीश के रिश्तेदार ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि वह शाहजहांपुर काम के सिलसिले में जा रहे थे तभी,हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी,जिससे वह काफी गंभीर रूप से घायल हो गए।इलाज के दौरान बीती रात उनकी अस्पताल में मौत हो गई।