धार: धार जिले के मांडू में वन विभाग ने जंगलों की सुरक्षा के लिए चरवाहों के साथ मिलकर पहल की, पहचान पत्र दिए
धार जिले के मांडू में वन विभाग ने जंगलों की सुरक्षा के लिए चरवाहों के साथ मिलकर पहल की है। यहां बैठक में डीएफओ अशोक कुमार सोलंकी और रेंजर कमलेश मिश्रा ने चरवाहों से सीधा संवाद किया। जिले में 1 लाख हेक्टेयर में फैले जंगल की सुरक्षा के लिए 7 रेंजों में चरवाह वन मित्र बनाए जाएंगे। इस योजना की शुरुआत मांडू से की गई है।